फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जमीनी विवाद पर भिड़े दो गुट, आधा दर्जन घायल

जमीनी विवाद पर भिड़े दो गुट, आधा दर्जन घायल

Sun, 30 Jun 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद पर भिड़े दो गुट, आधा दर्जन घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें तेज धार हथियार व डंडों से आपस में मारपीट की गई। एक व्यक्ति के सिर पर तेजधार हथियार से गहरी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पांवटा के कुंजा मतरालियों निवासी गोविंद (24) पुत्र मुखराम, अमर सिंह (32) पुत्र मुखराम और रूमा (25) पत्नी अमर मारपीट में घायल हो गए हैं। गोविंद का कहना है कि रिंकू, कैश समेत दर्जन भर लोगों ने छज्जे को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद तेजधार हथियार व डंडे से मारपीट करने लगे। गोविंद को तेजधार हथियार से सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरी तरफ मन्नी (26) पत्नी रिंकू निवासी ग्राम कुंजा व बबलू (55) ने भी मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता मन्नी ने कहा कि रविवार को गोविंद, अमर समेत परिजनों ने मारपीट की है। पत्थर व डंडे से मारकर दोनों का घायल कर दिया। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक राजीव चौहान ने कहा कि कुंजा मतरालियों में दो पक्षों के बीच विवाद मामले में 5 घायलों का उपचार व मेडिकल कर दिया गया है। एक युवक गोविंद को गंभीर चोटें आई हैं। घायल के सिर पर किसी तेजधार से वार किया है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पांवटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed