फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अब पुलिस अंकल को पत्र लिखेंगी छात्राएं

अब पुलिस अंकल को पत्र लिखेंगी छात्राएं

Mon, 11 Feb 2019 11:39 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अब पुलिस अंकल को पत्र लिखेंगी छात्राएं
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

अब स्कूल की छात्राएं पुलिस अंकल के नाम पत्र लिखेंगी। पत्र सुझाव को लेकर भी हो सकता है और किसी शिकायत संबंधी भी। दोनों ही स्थितियों में पुलिस त्वरित कार्रवाई अमल में लाएगी। खास बात यह है कि यह सुझाव पेटिका सीधे तौर पर एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा की निगरानी में होगी। उनकी निगरानी में ही बॉक्स खोला जाएगा। हालांकि, बॉक्स को खोलने के लिए 15 दिन का समय तय किया गया है, लेकिन इससे पहले कभी भी बॉक्स खोलकर छात्राओं के लिखे पत्र प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में एसपी ने स्कूल को गोद लेने का एलान किया था। सोमवार को अचानक एसपी अजय कृष्ण शर्मा बिना किसी सूचना के कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पहुंच गए। लिहाजा, स्कूल प्रबंधन भी हैरत में पड़ गया। एसपी ने सीधे तौर पर छात्राओं से बातचीत की और सुझाव पत्र नाम का बॉक्स, पुलिस अंकल के नाम स्थापित किया। एसपी सिरमौर की यह बड़ी पहल मानी जा रही है। एसपी ने छात्राओं से अपना निजी नंबर भी साझा किया है। कोई भी छात्रा उनसे सीधे बातचीत कर सकती है। साथ ही अपना सुझाव व शिकायत भी साझा कर सकती है। अजय कृष्ण शर्मा ने छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव पेटिका से पहल की है। इस बॉक्स के जरिये छात्राओं के अपने सुझाव व शिकायतें सीधे एसपी तक पहुंचेंगी। बता दें कि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने अपना कार्यभार संभालते ही अपराजिता कार्यक्रम के दौरान स्कूल को गोद लिया है। साथ ही उन्होंने दूसरे पुलिस अधिकारियों को स्कूल गोद लेने के निर्देश जारी किए। अब गोद लिए गए दूसरे स्कूलों में भी सुझाव पेटिका स्थापित की जाएंगी। इन बॉक्स पर स्कूल गोद लेने वाले पुलिस अधिकारी का सीधा कंट्रोल रहेगा।


कोई भी छात्रा सुझाव देने के साथ-साथ शिकायत भी कर सकती है। पुलिस से शिकायत करने वाली छात्रा का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इसी तरह के बॉक्स गोद लिए गए दूसरे स्कूलों में भी स्थापित किए जाएंगे। शिकायत अथवा सुझाव पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बॉक्स माह में दो बार खोला जाएगा। 15 दिन से पहले भी बॉक्स खोला जा सकता है। छात्राएं फोन पर भी सुझाव व शिकायत बता सकती हैं।
विज्ञापन

- अजय कृष्ण शर्मा, एसपी सिरमौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed