फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मिष्ठान भंडार में आग, लाखों का नुकसान

मिष्ठान भंडार में आग, लाखों का नुकसान

Sat, 09 Feb 2019 10:59 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
मिष्ठान भंडार में आग, लाखों का नुकसान
नाहन (सिरमौर)। शहर के नया बाजार स्थित एक मिष्ठान भंडार में शुक्रवार रात को आग लग गई। दुकान में रखा सामान और मिठाइयां आग की भेंट चढ़ गईं। आग को बुझाने में करीब ढाई घंटे का वक्त लग गया। आग से करीब सात लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। हालांकि, इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन के नया बाजार में शुक्रवार रात को रोहित बंसल के मिष्ठान भंडार में अचानक आग लग गई। भवन की निचली मंजिल से शुरू हुई आग दूसरे मंजिल तक पहुंची गई। अग्निशमन विभाग को करीब 1.45 बजे आग लगने की सूचना मिली। चंद मिनटों में ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। लेकिन, जगह तंग होने की वजह से आग पर काबू पाना आसान नहीं था। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। रोहित बंसल कि इस दुकान के निचले फ्लोर पर मिठाई का शोरूम था। जबकि ऊपर की मंजिल में मिठाइयां बनाई जाती थीं। आग के कारण दोनों फ्लोर जल गए हैं। आग इतनी भयंकर थी कि सामान बचाया नहीं जा सका। जिला अग्निशमन अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। उनके अनुसार आग लगने से दुकानदार को लगभग सात लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को उचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आग की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। डॉ. बिंदल ने पीड़ित एवं प्रभावित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन शहर में सड़क के किनारों पर वाहन खड़े होने से आपात स्थिति से निपटने में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। शुक्रवार रात नया बाजार में आग लगने की घटना के दौरान भी ऐसा ही हुआ। कालीस्थान मंदिर क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर वाहनों के पार्क होने से अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन मौके पर पहुंचाने मुश्किल हो गए। अग्निशमन विभाग के अनुसार गाड़ियों को मोड़ने में कर्मचारियों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed