फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हुड़दंग मचाने पर दो को भेजा जेल

हुड़दंग मचाने पर दो को भेजा जेल

Sun, 07 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
हुड़दंग मचाने पर दो को भेजा जेल
नाहन (सिरमौर)। शहर की शांति भंग कर लोगों को परेशान करने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। ताजा घटनाक्रम में सड़क पर हुड़दंग मचा रहे दो युवकों को अदालत ने तीन दिन के लिए जेल भेज दिया है। तीन दिन तक दोनों को न्यायिक हिरासत में रहना होगा। जानकारी के मुताबिक पुलिस ऐसे मामलों में दर्जनों चालान कर चुकी है। सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग मचानेे, सड़कों पर यातायात को बाधा पहुंचाने और शांति भंग करने के मामलों में पुलिस एक्ट के तहत सिरमौर पुलिस पचास से अधिक चालान कर चुकी है। ऐसे ही मामले में पुलिस ने नाहन निवासी करण और कुनाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद सीजेएम की अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed