फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मोबाइल चोरी मामले में एक गिरफ्तार

मोबाइल चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 26 Sep 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी मामले में एक गिरफ्तार
demo
नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब में 18 जुलाई को एक मोबाइल रिपेयर की दुकान से हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने नाहन शहर रानीताल क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से चोरी किए गए करीब डेढ़ दर्जन मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पांवटा से आई पुलिस की टीम ने नाहन के ढाबों मोहल्ला निवासी मनीष कुमार को उसके घर से चोरी के मोबाइल सहित धर दबोच लिया है। कथित आरोपी पहले भी कई बार चोरियों के मामले में पकड़ा जा चुका है। पांवटा पुलिस के एएसआई सहित उनकी टीम ने मनीष के घर से करीब डेढ़ दर्जन मोबाइल बरामद कर लिए हैं। दुकानदार ने चोरी हुए मोबाइलों की शिनाख्त भी कर दी है। मोबाइल मरम्मत की दुकान करने वाले नौशाद की दुकान से 18 जुलाई को 28 मोबाइल चोरी हुए थे। इसके बाद उसने पांवटा थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। पांवटा साहिब पुलिस ने इस मामले में बड़ी गहनता से छानबीन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर और डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मोबाइल रिपेयर की दुकान से चोरी हुए मोबाइल ग्राहकों ने मरम्मत को दिए थे। कुछ मोबाइल बरामद भी कर लिए हैं। उसकी अन्य चोरियों में संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed