{"_id":"5accc89b4f1c1bd83d8b458a","slug":"151523370139-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नाबालिका से दुराचार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर नाबालिका से दुराचार, मामला दर्ज
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
minor rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की एक नाबालिगा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। शिलाई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शिलाई तहसील की एक बच्ची के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। पीड़िता ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने शिलाई पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। नाबालिगा के पिता ने शिलाई थाने को सौंपी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी अभी नाबालिग है। इसका फायदा उठाकर एक युवक ने उसकी बेटी से शादी का झांसा देकर दुराचार किया है। शिकायत में यह भी आरोप है कि युवक ने पीड़िता को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
-----------