{"_id":"5aca28554f1c1be56b8b463e","slug":"151523198037-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूमो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर आदर्श कॉलोनी के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया, लेकिन घायल के परिजन उसे देहरादून अस्पताल ले गए। उधर, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी राहुल कुमार(22) पुत्र सोमपाल गोंदपुर एक इकाई से कामकाज निपटाने के बाद शनिवार की रात को बाइक पर सवार होकर अपने कमरे की तरफ जा रहा था कि आदर्श कॉलोनी के पास तेज रफ्तार सूमो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हिट एंड रन के इस मामले में आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस से घायल युवक राहुल कुमार को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया लेकिन तीमारदार घायल को देहरादून उपचार को ले गए हैं। हादसे के बाद सूमो चालक मौके से वाहन समेत भाग खड़ा हुआ। पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।