फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मंगवाया मोबाइल, पहुंचे बेल्ट और खिलौने

मंगवाया मोबाइल, पहुंचे बेल्ट और खिलौने

Thu, 01 Mar 2018 10:22 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
मंगवाया मोबाइल, पहुंचे बेल्ट और खिलौने
Mobile Number

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
थाना कालाअंब के अंतर्गत आने वाले कटौला गांव का एक युवक फोन कॉल की ठगी का शिकार हुआ है। युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग के तहत मोबाइल सेट मंगवाया था। लेकिन जब उसे पार्सल मिला तो उसमें चमड़े की बेल्ट और बच्चों के खिलौने निकले। युवक ने इस संबंध में कालाअंब थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र भूषण निवासी गांव कटौला को मोबाइल पर 15 दिन पहले कॉल आई थी। इसमें कहा गया कि एक नामी मोबाइल कंपनी का मोबाइल फोन मात्र 3100 रुपये में बुक किया जा रहा है। यह ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए है। प्रदीप को यह भी बताया गया कि उसे फोन डिलीवरी के बाद ही पैसे अदा करने हैं। युवक ने फोन बुक करवा लिया। उसके बाद 27 फरवरी को उसे वीपीपी पार्सल मिला। उसने डाकिए को भुगतान कर दिया और पार्सल ले लिया।
विज्ञापन


युवक ने जब पार्सल खोला तो वह दंग रह गया। उसमें मोबाइल फोन की जगह एक चमड़े की बेल्ट, एक बच्चों की खिलौना घड़ी तथा गत्ते के टुकड़े निकले। प्रदीप ने इस संदर्भ में कालाअंब पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि प्रदीप की शिकायत पर भादसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed