फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौत

सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौत

Wed, 04 Oct 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जमटा (सिरमौर)। रामाधौण-थलीगलाहां संपर्क मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नाहन के साथ लगती सेन की सैर पंचायत के थली गलाहां गांव का एक युवक बीते मंगलवार को दोपहर के समय अपने घर से स्कूटी लेकर नाहन की तरफ आ रहा था कि रास्ते में ही स्कूटी एक खाले में गिर गई। इससे 37 वर्षीय युवक बलिंद्र सिंह के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं।
इसके बाद घायल युवक को लेकर परिजन डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे लेकिन रात के समय युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक दूध आदि बेचकर अपने परिवार को पाल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चों को छोड़ गया है। युवक की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

उधर नाहन पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
------
हृदयगति रुकने से एक श्रद्घालु की मौत
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिलोकपुर में एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त गुरमेल सिंह (55) निवासी सेक्टर 26, किशनगढ़, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरमेल सिंह व उसका परिवार मंगलवार रात को ही माता के दर्शन के लिए त्रिलोकपुर आया था। बुधवार सुबह 4 बजे जैसे ही गुरमेल सिंह परिवार सहित माता के दर्शनों के लिए कतार में खड़ा हुआ तो उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव का नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई जारी है।
-------सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौत
रामाधौण-थलीगलाहां संपर्क मार्ग पर हादसा
पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed