फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सस्ते रेट पर सीमेंट-सरिया दिलानें का झांसा देकर लूटे लाखों रुपये

सस्ते रेट पर सीमेंट-सरिया दिलानें का झांसा देकर लूटे लाखों रुपये

Mon, 19 Jun 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सस्ते रेट पर सीमेंट-सरिया दिलानें का झांसा देकर लूटे लाखों रुपये

विज्ञापन

वेद प्रकाश ठाकुर
राजगढ़ (सिरमौर)।
जनपद शिमला के कोटगढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सिरमौर जिले के राजगढ़ में आकर कथित रूप से दर्जनों लोगों की गाढ़ी कमाई डकार ली है। स्वयं को कोली समाज के युवा मोर्चे का अध्यक्ष बताने वाले इस शख्स ने पहले लोगों का विश्वास जीता और फिर लाखों रुपये ऐंठ कर चंपत हो गया। किसी से दो लाख तो किसी से तीन लाख रुपये तक की राशि इसने सस्ते रेट पर सीमेंट, सरिया और बजरी मुहैया करवाने की एवज में लिए। अब न तो वह मोबाइल रिसीव कर रहा है और न ही सामग्री मुहैया करवा रहा है। उसके झांसे में आए लोगों ने इसकी शिकायत डीएसपी राजगढ़ से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल प्रदेश कोली समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष रतन कश्यप ने बताया कि कोटगढ़ इलाके के एक व्यक्ति ने राजगढ़ में आकर पहले लोगों से संपर्क बढ़ाया। वह यहां पर कोली समाज के युवा मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनकर आया। सीमेंट, बजरी इत्यादि सस्ते दामों पर देने का कार्य करने का झांसा देकर उसने लोगों से पैसे ऐंठने शुरू किया। उसने कई लोगों को सस्ते दामों पर सीमेंट व सरिया आदि देने की बात कही। इसके चलते कोट ढांगर निवासी सुखदर्शन सिंह से दो लाख, कोलन निवासी सुनीता से तीन लाख 12 हजार, भडौली निवासी वीरेंद्र से दो लाख 90 हजार, मियोग निवासी ओमप्रकाश से चालीस हजार रुपये, धार बघेडा निवासी किरण कुमारी से 65 हजार, राजगढ़ निवासी रतन कश्यप से 62 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

इन सभी लोगों ने डीएसपी योगेश रोल्टा को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वह रिवाडला निवासी एक व्यक्ति से भी वह लहसुन खरीदकर ले गया है। उसे कई चेक दिए जिसमें से अधिकतर बाउंस हो चुके हैं। कुछ वह शीघ्र ही बैंक में लगा देगा। शक है कि उक्त व्यक्ति ने इलाके के और कई लोगों को अपने जाल में फंसाया होगा। उक्त शिकायत कर्ताओं का कहना है कि पिछले दो तीन महीनों से वह यहां से फरार हो गया। जो मोबाइल नंबर उसने लोगों को दिया हुआ है, उसे कोई रिसीव नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतन कश्यप ने बताया कि उन्होंने कोली समाज के युवा के प्रांतीय अध्यक्ष से भी इस बारे बात की। इसके बाद पता चला कि जो व्यक्ति राजगढ़ आया वह कोली समाज के युवा मोर्चा का कोई पदाधिकारी ही नहीं है। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस कानून के अनुसार छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed