{"_id":"5976320f4f1c1ba4738b4851","slug":"141500918287-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना एनओसी खोला गया पॉल्ट्रीफार्म शीघ्र किया जाए बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना एनओसी खोला गया पॉल्ट्रीफार्म शीघ्र किया जाए बंद
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन(सिरमौर)। पांवटा तहसील के अंतर्गत आने वाली सैनवाला-मुबारिकपुर पंचायत में पॉल्ट्रीफार्म खोलने पर स्थानीय ग्रामीण उखड़ गए हैं। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में इस पॉल्ट्रीफार्म को बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों ने इसे बंद न किए जाने की सूरत में आंदोलन की भी धमकी दी है। अपनी इस मांग को लेकर सैनवाला-मुबारिकपुर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीसी सिरमौर से मिला।
इस दौरान ग्रामीणों ने डीसी बीसी बडालिया को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें पॉल्ट्रीफार्म को अविलंब बंद करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल स्थानीय पंचायत प्रधान सैनवाला मुबारिकपुर, उपप्रधान सहित वार्ड सदस्य मीना कुमारी, श्यामा देवी, रेखा देवी, चंद्रकांता, उषा देवी, सुरेंद्र कौर आदि दर्जनों ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि उनकी पंचायत में बिना पंचायत की अनुमति के जबरन पॉल्ट्रीफार्म खोल दिया गया है जिस स्थान पर यह फार्म खोला गया है वह क्षेत्र घनी आबादी वाला है तथा यह टाऊन एवं कंट्री प्लानिंग में आता है। इसके अलावा इसकी दूरी आंगनबाड़ी से मात्र 100 मीटर है। इसके कारण ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि मामले को लेकर वह पहले भी संबंधित विभाग को शिकायत सौंप चुके हैं लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। ग्रामीणों ने बताया कि पहले इसकी शिकायत अप्रैल माह में की गई थी जब इसका कार्य शुरू ही हुआ था। विभाग ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि पंचायत ने इसके लिए एनओसी तक जारी नहीं की है जो कि इस कार्य के लिए बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण अप्रैल माह में शुरू हुआ पॉल्ट्रीफार्म का निर्माण कार्य न केवल पूरा हुआ बल्कि अब यह शुरू भी हो गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने डीसी से मांग की कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए तथा पंचायत में खुले इस पॉल्ट्रीफार्म को बंद किया जाए। ग्रामीणों ने पॉल्ट्रीफार्म बंद न होने की सूरत में आंदोलन की भी बात कही है।
विज्ञापन
उधर, डीसी बीसी बडालिया ने कहा कि शिकायत मिली है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
--बिना एनओसी खोला गया पॉल्ट्रीफार्म शीघ्र किया जाए बंद
--सैनवाला-मुबारिकपुर के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
बोले, बिना एनओसी खोला गया पॉल्ट्रीफार्म बंद नहीं किया तो करेंगे आंदोलन