{"_id":"59402d714f1c1ba40a8b469b","slug":"141497378161-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपचार के दौरान नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद के शमलोह गांव की एक नाबालिग लड़की की सोलन अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। अभी तक नाबालिग की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को शमलोह निवासी राम स्वरूप की पुत्री प्रियंका शर्मा (17) को उसके परिजन बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाए थे जहां से उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि नाबालिग की जिला अस्पताल सोलन में मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक प्रियंका का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बिसरा एफएलसी रिपोर्ट के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत केे कारणों का सही पता चल पाएगा।
------------