फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बिना नंबर के वाहन से अवैध शराब की 25 पेटियां बरामद

बिना नंबर के वाहन से अवैध शराब की 25 पेटियां बरामद

Sun, 24 Mar 2019 07:46 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
बिना नंबर के वाहन से अवैध शराब की 25 पेटियां बरामद
राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस नशे के कारोबारियों पर पैनी नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में राजगढ़ पुलिस थाना के तहत आने वाली यशवंतनगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से देसी शराब की 25 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल राजगढ़ के सनौरा में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यशवंतनगर पुलिस सनौरा के समीप वाहनों की जांच में जुटी थी। इस दौरान बिना नंबर के एक वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने वाहन से अवैध देसी शराब की भारी खेप बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब संबंधी कोई भी परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी ओमप्रकाश निवासी निहारटी भगोट के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बिना नंबर का वाहन और शराब की खेप कब्जे में ले ली है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed