{"_id":"5b5dee6b4f1c1bbd298b6a98","slug":"131532882539-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में जिंदा जला मवेशी, दो झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुशाला में जिंदा जला मवेशी, दो झुलसे
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के बहराल में एक गोशाला जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में एक मवेशी जिंदा जल गया। जबकि, दो बुरी तरह से झुलस गए हैं। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन, तब तक एक मवेशी की मौत हो चुकी थी। दो अन्य मवेशियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। दोनों मवेशी 70 फीसदी तक झुलस गए हैं।
स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित पशुपालक को 10 हजार रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की है। जानकारी के अनुसार बहराल निवासी पुनिया राम पुत्र मनोहर लाल की पशुशाला में रविवार को अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने जैसे ही लपटें देखीं, आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, एक मवेशी जिंदा जल गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 60 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।
उधर, कार्यकारी तहसीलदार पांवटा निहाल सिंह कश्यप ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर जाकर पीड़ित पशुपालक पुनिया राम को 10 हजार रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की गई है।