फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शराब ठेके के खिलाफ बोगधार की महिलाओं ने खोला मोर्चा

शराब ठेके के खिलाफ बोगधार की महिलाओं ने खोला मोर्चा

Tue, 13 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके के खिलाफ बोगधार की महिलाओं ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
बोगधार में खोले गए शराब ठेके के खिलाफ क्षेत्र की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद भी ठेका स्थानांतरित न होने पर महिलाएं लामबंद हो गई हैं। इसको लेकर मंगलवार को जनवादी महिला समिति के बैनर तले बोगधार इलाके की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला। महिलाओं ने उपायुक्त से साफ कहा कि बोगधार मेले के दौरान महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन के अधिकारी से मिला था। इस दौरान महिलाओं की मांग पर जिला प्रशासन के अधिकारी ने ठेका बंद करने का आश्वासन दिया था लेकिन, अभी तक इस संदर्भ में कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
महिलाओं ने डीसी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बोगधार में खोले गए इस ठेके को तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाए या फिर यहां से किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। महिलाओं ने कहा कि शराब ठेके के कारण युवा पीढ़ी नशे के लत में पड़ सकती है। साथ ही महिलाओं को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे परिवार का आपसी तालमेल भी बिगड़ सकता है। इसके कारण गृहिणियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल शामरा पंचायत की प्रधान संतोष चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभद्रा अत्री, महिला मंडल की प्रधान रक्षा देवी, सावित्री देवी, कमलेश चौहान, रमा देवी, सुमित्रा शर्मा, सुषमा कमल, जनवादी महिला समिति की सचिव अमिता चौहान, कोषाध्यक्ष सेवती कमल आदि ने उपायुक्त से ठेका बंद या स्थानांतरित करने की मांग के साथ-साथ बोगधार में पुलिस सहायता कक्ष खोलने व पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडलों की स्वीकृति बगैर शराब ठेका न खोलने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शराब ठेके को लेकर जिला प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि महिलाओं को शराब ठेके से होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। उधर, डीसी सिरमौर बीसी बडालिया ने महिलाओं को इस मामले में जल्द कार्रवाई करने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed