फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चंद घंटों में दबोचा मंदिर से चोरी करने वाला

चंद घंटों में दबोचा मंदिर से चोरी करने वाला

Sat, 16 Mar 2019 08:10 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
चंद घंटों में दबोचा मंदिर से चोरी करने वाला
Thief - फोटो : self
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के कुंजा मतरालियों स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात मूर्तियों और घंटियों की चोरी हो गई थी। हजारों की इस चोरी की शिकायत के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों में ही शातिर चोर को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार कुंजा मतरालियों में शुक्रवार रात चोरी की वारदात हुई। मंदिर का ताला तोड़ कर शातिर चोर ने भगवान गणेश, मां लक्ष्मी की मूर्तियों तथा घंटियों को चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी सुबह पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे पाए। पांवटा के कुंजा मतरालियों में शिव मंदिर के पुजारी बस्ती राम (45) पुत्र केदार सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें कहा गया कि वर्ष 2002 से शिव मंदिर में बतौर पुजारी कार्य करते आ रहे हैं। शुक्रवार को शाम 7 से 8.30 बजे तक पूजा अर्चना मंदिर परिसर में होती रही। इसके बाद गेट और दरवाजे पर ताला लगा कर वह अपने आवास में चले गए। सुबह करीब 5.30 बजे जब मंदिर में पहुंचे तो देखा कि मंदिर के गेट और दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। मंदिर के भीतर जाकर देखा तो श्री गणेशजी और मां लक्ष्मी की मूर्तियां गायब थीं। मंदिर परिसर से पंच धातु की दो घंटियां भी गायब मिलीं। शिकायत मिलने के बाद पांवटा थाना में आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद एएसआई प्रकाश चंद और एचएचसी जय प्रकाश की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले के कुछ घंटे के भीतर ही आरोपी विकास (20) पुत्र श्यामलाल निवासी धौलाकुआं को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। एएसपी ने कहा कि पांवटा थाना पुलिस जांच टीम ने धौलाकुआं निवासी आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed