फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गिरवी रखी सोने की अंगुठियों को बेचने का आरोप

गिरवी रखी सोने की अंगुठियों को बेचने का आरोप

Thu, 19 Jul 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
गिरवी रखी सोने की अंगुठियों को बेचने का आरोप
सांकेतिक तस्वीर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के एक सुनार पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। बरोटीवाला निवासी व्यक्ति ने दिल का उपचार करवाने के लिए कुछ आभूषण सुनार के पास गिरवी रखकर पैसे लिए थे। सुनार ने आभूषणों की आधी कीमत उन्हें दी थी। पीजीआई से उपचार के बाद व्यक्ति गिरवी रखी सोने की अंगुठियों को लेने वापस पहुंचा लेकिन सुनार ने अंगुठियां ही बेच दी थीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पांवटा की शिवपुर पंचायत के गांव बरोटीवाला निवासी रविंद्र सिंह पुत्र हरदेव सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह लंबे अर्से से दिल का रोगी है। वर्ष 2013 से पीजीआई चंडीगढ़ से उसका उपचार चल रहा है। वर्ष 2013 में दिल का ऑपरेशन हुआ था, तभी से नियमित उपचाराधीन है। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते मजबूरन 23 दिसंबर 2017 को एक सुनार के पास उसे सोने की तीन आंगुठियां गिरवी रखनी पड़ीं। इनकी कीमत लगभग 35000 थी। सुनार ने अंगुठियों की आधी कीमत 16000 रुपये दिए और उन्हें अपने पास रख लिया। पहले माह के ब्याज की राशि भी काट ली गई थी। पांच जून 2018 को किसी तरह से पूरे पैसों का इंतजाम कर लिया और वह सुनार के पास अपनी अंगुठियां लेने पहुंचा लेकिन, सुनार ने सोने की गिरवी रखीं अंगुठियों को वापस देने से इंकार कर दिया। पूछने पर साफ जवाब दिया कि अंगुठियों को उसने बेच दिया है। जबकि, सामान गिरवी रखते समय ऐसी कोई शर्त नहीं रखी थी कि आपके आभूषण को बेच दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने आरोपी सुनार से गिरवी रखी अंगुठियां वापस दिलवाने की मांग करते हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की पुलिस में शिकायत की है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिकायत सही पाई गई तो सुनार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed