{"_id":"5b4a306b4f1c1b4a748b4b8a","slug":"11531588715-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ के लिए ढाबा मालिक और गुज्जर थाने में तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूछताछ के लिए ढाबा मालिक और गुज्जर थाने में तलब
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह (सिरमौर)। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी शनिवार को चूड़धार से वापस लौट आए हैं। भारी बारिश के बावजूद उन्होंने दो दिनों तक तीसरी व आसपास के इलाकों में खुद छानबीन की। इस दौरान उन्होंने वहां रहने वाले गुज्जरों और ढाबे वाले से पूछताछ की। उन्होंने कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने श्रुति मामले में कई एंगल पर जांच शुरू कर दी है। तीसरी में हुई पूछताछ के बाद एसपी ने कुछ जरूरी जानकारी जुटाने के लिए तीसरी के ढाबा मालिकों के अलावा आसपास रहने वाले गुज्जरों को पूछताछ के लिए संगड़ाह थाने में तलब किया है।
एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि तीसरी में ढाबा चलाने वाले मलिक और आसपास रहने वाले गुज्जरों को पूछताछ के लिए संगड़ाह थाने बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि श्रुति को तलाशने का कार्य कई एंगल पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि तीसरी में ढाबा चलाने वाले मलिक और आसपास रहने वाले गुज्जरों को पूछताछ के लिए संगड़ाह थाने बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि श्रुति को तलाशने का कार्य कई एंगल पर किया जा रहा है।
विज्ञापन