फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लाखों की चोरी करने वाले गिरफ्तार, खरीदार भी फंसे

लाखों की चोरी करने वाले गिरफ्तार, खरीदार भी फंसे

Fri, 23 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
लाखों की चोरी करने वाले गिरफ्तार, खरीदार भी फंसे

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन शहर में पांच और छह जून को हुई लाखों रुपये के सामान की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि चोरी का सामान खरीदने पर लीव इन रिलेशन में रह रहे एक लड़का और लड़की भी फंस गए हैं।
पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर कुछ सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

नाहन के मालरोड स्थित कर्ण सेठ और मोहिनी तोमर के घर में पांच और छह जून को चोरी की वारदात हुई थी। कर्ण सेठ के घर में किचन का एग्जॉस्ट फेन काटकर चोर भीतर दाखिल हुए थे और लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान और पूजा के लिए रखी चांदी की मूर्तियां और नकदी चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पिछले कई दिनों से इस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। अमरपुर के उदय (19) और रानीताल रोहित (21) पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस के खुफिया सूत्र भी चोरी की वारदात में इन दोनों की संलिप्तता की ओर इशारा कर रहे थे। लिहाजा दोनों युवाओं को पुलिस सर्विलेंस में रखा गया। दोनों की एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। इसके आधार पर आखिर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए सामान में से एक एलईडी, एक ओवन और मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि हबलदार मुकेश ने चोरी के इस मामले को ट्रेस करने में अहम भूमिका निभाई है।

एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वालों को भी दबोचा है। अमरपुर में ही लीव इन रिलेशन में रह रहे अनुज उर्फ विक्की और सोनू ने यह सामान खरीदा था। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के राज भी पूछताछ के बाद खुलने की उम्मीद है।
--चोरी करने वाले और सामान खरीदने वालों पर कसा शिकंजा
--नाहन शहर के मालरोड में हुई थी लाखों की चोरी, केस दर्ज
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed