{"_id":"5b4a30784f1c1b27618b484c","slug":"111531588728-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाइयां के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली दवाइयां के साथ युवक गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के एक दवा उद्योग से दवाइयां चोरी करके हरियाणा लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए गए 320 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। राजबन चौकी में पुलिस ने युवक के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पांवटा सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी जगमोहन सिंह, एचएचसी दीप सिंह चौहान, आरक्षी नवीन कुमार और चौकी प्रभारी राजबन एएसआई विद्या सागर नेगी की टीम शुक्रवार रात को क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान ज्वालापुर में रेन शेल्टर के समीप एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ। वाहन को रोककर संदिग्ध युवक का नाम पता पूछा। उसने अपना नाम पुरुषोत्तम सिंह (22) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव मंती हसनपुर डाकघर व थाना थानाभवन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने बताया कि वह नारीवाला की एक दवा इकाई में काम करता है। पुलिस टीम ने जब तलाशी ली तो लिफाफे में नीले रंग के 320 कैप्सूल मिले। युवक ने बताया कि नशीले कैप्सूल उसका साथी परवेज लेकर आया है। उसने बताया कि परवेज लेबोरेट फैक्टरी से चोरी करके नशीले कैप्सूल लाया था। इन कैप्सूल को हरियाणा के युवकों को बेचा जाना था। आरोपी को राजबन पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि शुक्रवार देर रात को नारीवाला ज्वालापुर में 320 नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी की धारा-380 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।