फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   महिला सेवादार से हाथापाई और छेड़छाड़ पर मामला दर्ज

महिला सेवादार से हाथापाई और छेड़छाड़ पर मामला दर्ज

Wed, 20 Jun 2018 11:10 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
महिला सेवादार से हाथापाई और छेड़छाड़ पर मामला दर्ज
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ हरियाणा की सीमा से सटे टोका साहिब गुरुद्वारा की एक महिला सेवादार से हाथापाई व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में टोका साहिब गुरुद्वारा की महिला सेवादार ने पुलिस थाना कालाअंब में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। कालाअंब पुलिस ने महिला की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि 16 जून को दोपहर के समय उक्त महिला सेवादार गुरुद्वारे की रिहायशी कालोनी में अपने निवास पर रसोईघर में काम कर रही थी। तभी हरियाणा के नारायणगढ़ क्षेत्र के रहने वाले तीन लोग उसके निवास पर आए और गाली गलौज करने लगे। महिला जब घर से बाहर आई तो उसके साथ आरोपी व उसके साथियों ने हाथापाई व छेड़छाड़ भी की।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया कि उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गुरुद्वारे से महिला का पति व अन्य लोग वहां पहुंचे तो तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed