फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   निजी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की दबिश, रिकार्ड सीज

निजी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की दबिश, रिकार्ड सीज

Thu, 22 Feb 2018 10:55 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
निजी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की दबिश, रिकार्ड सीज
demo pic - फोटो : अमर उजाला

योगेंद्र कपिला

विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को अंधेरी में चल रहे एक क्लीनिक पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने निजी क्लीनिक का सारा रिकॉर्ड जब्त कर लिया। सीएससी संगड़ाह के प्रभारी डॉ. अक्षित की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम सुबह करीब 10 बजे अंधेरी पहुंचकर अली क्लीनिक पर दबिश दी। इस दौरान विभाग की टीम ने क्लीनिक के सारे दस्तावेज सीज कर दिए। विभाग को क्लीनिक से जो दस्तावेज मिले हैं उनकी गहनता से छानबीन करवाई जाएगी।

गौैरतलब है कि चिकित्सक के पास इलाज को पहुंची एक बच्ची का अंगूठा ही काट दिया था। इसके बाद बच्ची को संक्रमण के डर से संगड़ाह अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। वीरवार को सुबह ही कथित क्लीनिक पर छापा मारा गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग सबसे पहले यह पता लगाएगी कि संबंधित चिकित्सक ने क्लीनिक चलाने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से अनुमति ली है या नहीं। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि उसके पास क्या क्लीनिक चलाने का लाइसेंस है। लाइसेंस कब बना था और कब तक वैध था। इसकी भी गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में बीएमओ संगड़ाह संदीप शर्मा ने बताया कि सीएचसी प्रभारी डॉ. अक्षित की अगुवाई में टीम को अंधेरी भेजा था। टीम ने क्लीनिक पर छापेमारी करके सारे दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच का कार्य तेजी से किया जा रहा है। चार पांच दिनों के भीतर ही जांच का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।


ऑपरेशन के बाद खुली विभाग की गहरी नींद
अंधेरी में चल रहे निजी क्लीनिक में बीते दो दिन पहले ही एक बच्ची के अंगूठे को काटे जाने का मामला सामने आया था। बता दें कि सेंज पंचायत के टुवेरी गांव की बच्ची का हाथ का अंगूठा दरवाजे की चपेट में आ गया था। परिजन बच्ची को जब इलाज के लिए इस क्लीनिक में ले आए तो इस क्लीनिक के तथाकथित डॉक्टर ने बच्ची का अंगूठा काट दिया। इससे पहले भी इस क्लीनिक में एक व्यक्ति के पैर का ऑपरेशन किया जा चुका है। धमास गांव के चेतराम के पैर के ऑपरेशन के बाद संक्रमण हो गया था। इसके कारण चेतराम को अपना पैर गवाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed