फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ढांक से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

ढांक से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
ढांक से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
गिरिपार इलाके की जरवा डाहर पंचायत की हरिजन बस्ती दरियाड़ी में पशुओं को चराने गया 11 वर्षीय बालक अचानक ढांक से फिसलकर खाई में गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक लहर है।
जानकारी अनुसार दरियाड़ी निवासी कृपाराम का पुत्र सचिन चौथी कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को अवकाश होने के कारण सचिन पशुओं को चराने के लिए गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल की तरफ गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पशुओं को चराते वक्त अचानक एक ढांक पर से उसका पैर फिसल गया और वह लुढ़क कर करीब 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए बालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से हरिपुरधार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएससी संगड़ाह भेजा गया।
विज्ञापन

पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कुमार, केदार सूर्यवंशी, बलबीर, रूप सिंह व लाल सिंह आदि लोगों ने बताया कि सचिन गरीब परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---ढांक से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
जरवा डारहर की दरयाड़ी बस्ती में दर्दनाक हादसा
पशुओं को चराने के लिए जंगल गया था बालक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed