{"_id":"59a99dd74f1c1b00278b4d07","slug":"111504288215-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान परिवार पर गिरा पेड़, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान परिवार पर गिरा पेड़, एक की मौत
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत नरेटी भगोट पंचायत के सरवा गांव में खेत में टमाटर पैक कर रहे एक परिवार पर बान का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। घटना में परिवार के दो सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना से इलाके में मातम का माहौल है।
जिले में इन दिनों टमाटर का सीजन जोरों पर है। शुक्रवार सुबह पझौतढ़ का परिवार अपनी टमाटर की फसल को पैक कर सब्जी मंडी में भेजने की तैयारी कर रहा था। खेत में बने टेंट के भीतर टमाटरों की पैकिंग के दौरान सड़क किनारे खेत में लगे टेंट पर एक पेड़ टूट कर गिर गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पझौता क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरेटी भगोट के सरवा गांव का बाबूराम शुक्रवार प्रात: करीब 9:30 बजे अपने खेत में बने टेंट में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ टमाटर भर रहे थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण खेत के साथ सड़क के ऊपर से एक बान का पेड़ टेंट पर गिर गया। इसके कारण बाबूराम (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी तमन्ना को पांव में हल्की चोटें आई। उसे उपचार के लिए राजगढ़ लाया गया। उसकी पत्नी और दूसरी बेटी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
डीएसपी मीनाक्षी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
----किसान परिवार पर गिरा पेड़, एक की मौत
परिवार की एक बच्ची घायल, दो बाल-बाल बचे
खेत में टेंट के भीतर टमाटर पैक कर रहा था परिवार