{"_id":"595292454f1c1bad588b47c6","slug":"111498583621-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुरा में राह चलते व्यक्ति की दौरा पड़ने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशनपुरा में राह चलते व्यक्ति की दौरा पड़ने से मौत
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से पांवटा रिश्तेदारी में पहुंचा था। मंगलवार को किशनपुरा के समीप सड़क पर चलते-चलते उसे अचानक दौरा पड़ गया। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पांवटा थाना पुलिस को दे दी।
किशनपुरा गुरुद्वारा के नजदीक सुबह 11 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति चल रहा था। लोगों ने अचानक गश खाकर गिरते देखा। मौके पर पहुंच लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। कुछ ही पल में छटपटाते हुए व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर ग्राम नगोवा डॉ. समसपुर, बेहट, निवासी मलखान सिंह (45) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पांवटा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना लग रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मलखान अपने रिश्तेदारों के पास पांवटा पहुंचा था। किसी काम से बाजार को निकला था। रास्ते में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मलखान के रिश्तेदारों का कहना है कि पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका था।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
--किशनपुरा में राह चलते व्यक्ति की दौरा पड़ने से मौत
--उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से पांवटा रिश्तेदारी में आया था व्यक्ति
--शुरुआती जांच में दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका