{"_id":"5c70035ebdec2275c5124814","slug":"101550844766-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने उड़ाई चिकित्सा अधिकारी की स्कूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में बतौर चिकित्सा अधिकारी तैनात एक महिला की स्कूटी पर अज्ञात शातिरों ने हाथ साफ कर लिया। इस मामले में चिकित्सा अधिकारी सना संधु की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम डॉ. सना संधु अस्पताल से ड्यूटी कर नया बाजार स्थित अपने घर स्कूटी से लौटी थीं। रोजमर्रा की तरह महिला अधिकारी ने नया बाजार में ही अपने घर के साथ स्कूटी को पार्क किया लेकिन, वीरवार को जब वह ड्यूटी जा रही थीं तो देखा कि पार्किंग स्थल से उनकी स्कूटी गायब थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डॉ. सना ने बताया कि गोल्डन रंग की एक्टिवा स्कूटी नंबर एचपी 18बी- 3686 पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत दी है। उधर, पुलिस ने शिकायत के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।