फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सैंज में पहाड़ी दरकने से मलबे में दबकर एनएनटी मशीन के परिचालक की मौत

सैंज में पहाड़ी दरकने से मलबे में दबकर एनएनटी मशीन के परिचालक की मौत

Tue, 28 Aug 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सैंज में पहाड़ी दरकने से मलबे में दबकर एनएनटी मशीन के परिचालक की मौत
अमर उजाला - फोटो : amarujala
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत सैंज में शिवपुर के लिए बन रही संपर्क सड़क पर पहाड़ी दरकने से एनएनटी मशीन के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एनएनटी मशीन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय विक्की पुत्र वेद राम के रूप में हुई है, जबकि चालक पंकज (22) पुत्र ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे संगड़ाह से मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। दोनों ही मंडी जिले के चच्योट के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सैंज गांव से शिवपुर के लिए निर्माणाधीन मार्ग का कार्य चला हुआ है। इसके लिए एलएनटी मशीन लगाई गई है। मंगलवार करीब 11 बजे कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी दरक गई। भारी मलबा गिरने से एनएनटी मशीन सहित चालक और परिचालक मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक परिचालक विक्की की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग बनकर तैयार हो चुका था। अब मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चल हुआ है। तहसीलदार संगड़ाह राजेंद्र ठाकुर ने घायल के उपचार के लिए पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की। थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह चिकित्सालय भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शव मलबे व मशीन के बीच में बुरी तरह से फंसा हुआ था। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए चालक को संगड़ाह अस्पताल तक पहुंचाने में लोगों को भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। सैंज के जोगेंद्र राणा ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायल पंकज को मशीन से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस न मिलने पर निजी वाहन में उसे संगड़ाह चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल मार्ग में फंसी 108 के कारण घायल व्यक्ति को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आकांक्षा शर्मा ने बताया कि नाजुक हालत को देखते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed