फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खेड़ा मंदिर के दान पात्र पर चोर ने किया हाथ साफ

खेड़ा मंदिर के दान पात्र पर चोर ने किया हाथ साफ

Tue, 10 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खेड़ा मंदिर के दान पात्र पर चोर ने किया हाथ साफ
खेड़ा मंदिर के दान पात्र पर हाथ साफ
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन के बड़ा चौक स्थित शहर के प्रमुख खेड़ा मंदिर में एक चोर ने मंदिर की गुल्लक तोड़कर लोगों के दान पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी को सोमवार रात को दो बजे अंजाम दिया गया। चोर ने दान पात्र से पैसे निकाल कर खाली पात्र को समीप की दुकान के पास फेंक दिया है। लोगों ने जब सुबह के समय खाली दान पात्र को देखा तो मंदिर में चोरी की भनक लगी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसमें कथित चोर का चेहरा नजर आया। पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि चोर अपाहिज भिखारी बनकर क्षेत्र की रेकी कर रहा था। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed