फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मोबाइल ट्रैकिंग के जरिये दो चोर गिरफ्तार

मोबाइल ट्रैकिंग के जरिये दो चोर गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल ट्रैकिंग के जरिये दो चोर गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
बीते दिनों हुई चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए चोरों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। राजबन पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग के जरिये दोनों चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय सोहन वीर और 20 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को राजबन पुलिस चौकी के तहत आने वाले शिलाई के जाखना में दो चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फरार चोरों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस ने चोरों के मोबाइल ट्रैकिंग पर लगा दिए। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस के लिए चोरों को दबोचना आसान हो गया।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार किए गए चोरों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को 20 दिसंबर तक पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed