{"_id":"5a33dccb4f1c1b87698c1bd3","slug":"101513348299-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का गला दवाकर की थी युवक ने हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का गला दवाकर की थी युवक ने हत्या
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बहुचर्चित पुरुवाला युवती हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सारिक खान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने गाड़ी में युवती का गला दबा कर हत्या कर दी थी। इसके बाद गिरिपार के चिल्लौन के गहरे खड्ड में लाश को ठिकाने लगा दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी का कहना है कि लड़की से प्रेम प्रसंग रहा। दोनों की मोबाइल पर भी बातचीत थी। लड़की से विवाह की भी बात चल रही थी। आरोपी का कहना है कि दोनों परिवारों के लोग आपस में मिले भी थे लेकिन विवाह की बात नहीं बन सकी।
11 नवंबर को युवती को लेकर गाड़ी में गिरिपार साथ निकले। इस, दौरान सारिक का दोस्त साहिल खान भी साथ रहा। किसी बात पर विवाद बढ़ने पर मुख्य आरोपी ने युवती का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को चिल्लौन खड्ड में फेंक दिया। दोनों आरोपी युवक वाहन से वापस लौटे।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को चिलौन खड्ड में फेंक दिया। मुख्य आरोपी सारिक को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।
--
बॉक्स के लिए---
क्या था मामला
11 नवंबर को पुरुवाला से 21 वर्षीय युवती लापता हुई थी। दो दिन खुद तलाशने के बाद लड़की के परिजनों ने 13 नवंबर रात को माजरा थाने में शिकायत कर दी। फिर 14 नवंबर को परिजनों ने गांव के ही मुख्य आरोपी सारिक पर अगवा कर हत्या का संदेह जताया था। इसके बाद आरोपी युवक से पूछताछ की गई। आरोपी युवक लड़की से किसी तरह की बातचीत से साफ मना करता रहा। कॉल डिटेल्स निकालने पर अगले दिन 15 नवंबर को माजरा पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची थी। इस दौरान घर में आरोपी ने खुद को चाकू से गोद लिया। पेट में खुद को 5 बार चाकू मारा। घायल के परिजनों ने उल्टे पुलिस पर ही आरोप लगाए।
आरोपी युवक को पांवटा में प्राथमिक उपचार के बाद जगाधरी उपचार चला। इस बीच लड़की के परिजनों व ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने देहरादून से पांवटा एनएच-7 को जाम किया। पुलिस जांच टीम ने आरोपी युवक के चाचा को गिरफ्तार किया। चाचा की गाड़ी में युवती को सीसीटीवी फुटैज में देखा गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी सारिक का दोस्त साहिल खान भी गिरफ्तार किया गया। साहिल ने हत्याकांड की सारी कहानी पुलिस टीम को बता दी।