{"_id":"5a1ec8a24f1c1b78548c0136","slug":"101511966882-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूख अब्दुल्ला का पुतला फूंका, ऋषि कपूर के खिलाफ की नारेबाजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फारूख अब्दुल्ला का पुतला फूंका, ऋषि कपूर के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बुधवार को नाहन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला का पुतला फूंका। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करने पर ऋषि कपूर के खिलाफ भी नाराजगी जताई।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सिरमौर के अध्यक्ष शाहिद खान व वरिष्ठ सदस्य असलम खान ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है। कश्मीर के हिस्से पर स्थानीय कथित नेता राजनीति करते आए हैं। लिहाजा, कश्मीर को पाक का हिस्सा बताने वाले ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी बयानबाजी न कर पाए। काश्मीर को पाक का हिस्सा बताने वाले फारूख अब्दुल्ला की मानसिकता सबके सामने आ गई है।
उन्होंने बताया कि अभिनेता ऋषि कपूर ने भी फारूख अब्दुल्ला के बयान का समर्थन किया था। कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया जाना काफी शर्मनाक है। ऐेसे में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सिरमौर के पदाधिकारियों ने नाहन में विरोध रैली निकाली। इस दौरान मंच ने फारूख अब्दुल्ला व ऋषि कपूर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। इसके बाद मंच ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस मौके पर मंच के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।