फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जगतपुर मैलियों के बाला सुंदरी मंदिर में चोरी

जगतपुर मैलियों के बाला सुंदरी मंदिर में चोरी

Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
जगतपुर मैलियों के बाला सुंदरी मंदिर में चोरी

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
माजरा पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले जगतपुर मैलियों के प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। चोर ताला तोड़ कर मंदिर परिसर से गैस सिलेंडर समेत अन्य बर्तन उड़ा ले गए। जगतपुर मैलियों के मंदिर परिसर में चोरी की यह चौथी वारदात है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। मंदिर समिति सदस्यों ने चोरी की शिकायत माजरा पुलिस चौकी में कर दी है। माजरा क्षेत्र के ग्रामीणों में बार-बार मंदिर में हो रही चोरियों की वारदात पर कार्रवाई की मांग की है।

माजरा के ग्राम जगतपुर मैलियों निवासी सुरेश कुमार कश्यप, श्याम लाल, रणजीत सिंह, संजीव कुमार, जंगबीर सिंह, आत्मा राम, राम स्वरूप, रुप राम, प्रेम चंद, राम कुमार, नरेंद्र थापा व बलराज ने कहा कि मंदिर में चौथी बार चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर का ताला तोड़ा जिसके बाद मंदिर परिसर में रखे साउंड सिस्टम, गैस चूल्हा, सिलेंडर, वोल्टेज मीटर, इंडक्शन चूल्हा, सभी बर्तन और सामान चुराकर फरार हो गए। बार-बार मंदिर को चोर निशाना बना रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने मंदिर परिसर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, माजरा चौकी प्रभारी एएसआई बीरु अहमद ने कहा कि शिकायत मिली है जिसके बाद पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
----जगतपुर मैलियों के बाला सुंदरी मंदिर में चोरी
चोर ताला तोड़ कर मंदिर से बर्तन और गैस सिलेंडर उड़ा ले गए
गांव के इसी मंदिर में चौथी बार ताला तोड़कर चोरी की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed