{"_id":"594d5d194f1c1b52518b4639","slug":"101498242329-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की आठ पेटियों समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की आठ पेटियों समेत एक गिरफ्तार
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हरियाणा-हिमाचल के सीमा बैरियर पर पांवटा पुलिस टीम ने अवैध शराब की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कार चालक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शराब को बरामद किया।
उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस टीम को अवैध शराब की एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एडिशनल एसएचओ पांवटा हरमेश कुमार के नेतृत्व में बैरियर पर नाका लगा दिया। पुलिस ने सभी वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक कार चालक को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी के वाहन से पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की शराब की आठ पेटियां बरामद की। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस शराब को आरोपी गुपचुप तरीके से हिमाचल में पहुंचाने की फिराक में था।
विज्ञापन
पुलिस ने कार चालक मुकेश कुमार (25) पुत्र मदनलाल निवासी बरोटीवाला, ग्राम शिवपुर पांवटा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा की संतरा ब्रांड अवैध देसी शराब लेकर हिमाचल में प्रवेश कर रहा था। पांवटा क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।
--बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान बरामद की अवैध शराब की खेप