{"_id":"5faad19d8ebc3e9b7b6a796b","slug":"crime-nahan-news-sml351165050","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा साहिब से कालाअंब एनएच-07 मार्ग सूरजपुर के समीप सड़क हादसा हुआ जिसमें एक कार ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। घायल को सूरजपुर क्षेत्र के औद्योगिक इकाई के एंबुलेंस से निजी अस्पताल सूरजपुर उपचार को पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर ग्राम लखनौती निवासी शावेज मोहम्मद (अस्थायी निवासी सैनवाला) की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार को शिकायतकर्ता अपनी इकाई के एक सुरक्षा अधिकारी देहरादून नरी राम के साथ मैरिक्कों इकाई की तरफ बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान पांऊटिका इकाई के समीप से निकल रहे थे। जैसे ही बाइक को पांऊटिका की इकाई की तरफ मोड़ा, पांवटा की तरफ से एक सफेद रंग की कार बहुत ही तेज गति से आई और बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक नरी राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इकाई की एंबुलेंस से घायल को निजी अस्पताल सूरजपुर पहुंचाया गया। तीव्र गति और लापरवाही से कार चलाने वाले आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। इस सड़क हादसे में शिकायत मिलने पर आरोपी कार चालक संजय कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा-337 के तहत मामला दर्ज कर माजरा थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।