{"_id":"5fa826228ebc3e9bd17d9b2c","slug":"crime-nahan-news-sml350962745","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल तक बनाए संबंध, अब और से करवा रहा शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल तक बनाए संबंध, अब और से करवा रहा शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र की एक युवती ने विवाह का झांसा देकर 4 वर्षों से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब प्रेमी किसी अन्य लड़की से चुपचाप रिश्ता करवा रहा था जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब उपमंडल क्षेत्र की एक युवती ने पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दिनेश कुमार निवासी भाटांवाली ने उसके साथ शादी का वादा किया था। इसके बाद रिलेशनशिप में रहते हुए 4 साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब चुपके से खुद का रिश्ता कहीं और करवा दिया है। पूछने पर कहता है कि मेरे परिवार वालों ने जबरदस्ती रिश्ता करवा दिया है।
वह कहता रहा कि उस रिश्ते से खुश नहीं हूं। ऐसा यकीन दिलाया गया। वादा करता रहा कि हम दोनों शादी करेंगे। फिर लगातार संबंध बनाता रहा। अब किसी अन्य के साथ विवाह कर रहा है। इसके बाद मामला दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद आरोपी दिनेश कुमार निवासी भाटांवाली के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।