फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

दर्जनों लोगों को अपने जाल में फंसा चुके हैं शातिर

Sat, 07 Nov 2020 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा का ठग गिरोह सरकारी नौकरी और बैंक से ऋण दिलवाने की बात कहकर पहले लोगों को पूरी तरह से अपनी जाल में फंसा देते थे। ऊंची राजनीतिक पहुंच की बात कहकर लोगों को विश्वास करने पर मजबूर कर देते थे। एक शातिर खुद को हरियाणा में राजनीतिक दल का चेयरमैन और हिमाचल में नेताओं के साथ ऊंची पहुंच की बातें हांकता था लेकिन सिरमौर पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर उनके नेटवर्क की कलई खोलकर रख दी है। अब तक यह लोग दर्जनों लोगों को ठग चुके हैं। पुलिस जांच में इस गिरोह के झांसे में आए लोगों की फेहरिस्त लंबी हो सकती है।
विज्ञापन

जिला सिरमौर मिश्रवाला के ग्राम कायरदा निवासी शिकायतकर्ता कमल कुमार (35) पुत्र ओम प्रकाश का कहना है कि सनोबर के माध्यम से होशियार सिंह से बात हुई थी, जिसने बताया कि नरेश कुमार निवासी कक्कड़ माजरा नारायणगढ़ का रहने वाला है। जो खुद को एक पार्टी का चेयरमैन और हिमाचल सरकार में ऊंची पहुंच की बात करता है। वन विभाग में ड्राइवर की नौकरी दिलाने को कुल 3.50 लाख रुपये देने पर नौकरी पक्का मिलने की बात कही। शातिर गिरोह ने नौकरी दिलाने के नाम पर कमल कुमार पुत्र ओम प्रकाश गांव क्यारदा से 70 हजार, नरेश कुमार निवासी ब्यास के बेटे को नौकरी दिलवाने के लिए 60,000, नवनीत निवसी कोलर को बैंक में नौकरी दिलवाने के लिए 70,000 रुपये ऐंठे।
विज्ञापन

इसके अलावा बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर धर्म सिंह से 35,000 रुपये नकद और पांच हजार गुगल पे से लिए। होशियार सिंह से 75,000, कासिम निवासी धौलाकुआं से 50,000 रुपये, राजेंद्र कुमार निवासी पिपलीवाला से 60,000 रुपये, अरशद निवासी मिश्रवाला से 10, 000 रुपये, कमल पुत्र बलबीर निवासी कोलर से 20,000 रुपये, सनोवर निवासी मिश्रवाला से 20,000 रुपये, बचित्र सिंह निवासी कोलर से 25,000 रुपये, अनूप मल्होत्रा निवासी पांवटा साहिब से 25,000 और दौलत राम निवासी ब्यास से 40,000 रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कमल और अन्य लोगों को शक हुआ तो आरोपी लोगों को उल्टा धमका कर कहते कि तुमसे जो होगा कर लो, हम पैसे वापस नहीं देंगे। इसके बाद 6 नवंबर को इन सभी को कोलर और आसपास के अन्य लोगों को ऋण योजना से जोड़ने का लालच देकर होशियार सिंह के घर बुलाया गया। इसके बाद आरोपी नरेश कुमार, महेंद्र पाल, अनिल, स्वर्ण लाल, निर्मल सिंह कोलर को पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed