फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

भटनोल और पधोग में तीन युवाओं की मौत से मातम

Wed, 28 Oct 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
शिलाई (सिरमौर)। हरियाणा में इंद्री-यमुनानगर सड़क मार्ग पर रंभा के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही पंचायत के तीन युवाओं की मौत से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। कई महीने तक खेतों में जी तोड़ मेहनत करने के बाद टमाटर की फसल मंडी में बेचकर कुछ धनराशि लेकर युवा घर आने वाले थे लेकिन टमाटर का क्या मूल्य रहा, कितने में बिका और कब युवा वापस घर पहुंचेंगे ? यह खबर आने से पहले उनकी मृत्यु की खबर आ गई। तीनों युवाओं की मौत से भटनोल और पधोग गांव में मातम का माहौल है। सुबह से मृतकों और उनके रिश्तेदारों के घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

शिलाई के भटनोल निवासी योगराज, सुनील, नीटू और पधोग का अनुराग टमाटर की फसल लेकर दिल्ली जा रहे थे। बुधवार सुबह इंद्री-यमुनानगर मार्ग रंभा नामक स्थान पर उनकी आयशर को एक ट्राले (एचआर 69-6729) ने टक्कर मार ली। हादसे में योगराज, सुनील और अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि योगराज, सुनील, नीटू पधोग के अनुराग की गाड़ी में टमाटर लेकर दिल्ली जा रहे थे। सुबह अचानक हुए हादसे की खबर जैसे ही गांव तक पहुंची तो गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। परिजन, रिश्तेदार और गांव के कई लोग हरियाणा के लिए निकल गए। सुबह से ही गांव के कई लोग परिजनों सहित हरियाणा में हैे। जहां पुलिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव परिजनों के हवाले किए जा सकें।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरवार को पांवटा में ही तीनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। योगराज और सुनील एक ही गांव के रहने वाले थे। दो युवाओं की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जबकि अनुराग की मृत्यु से भी पधोग गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। महिलाएं सुधबुध खो बैठी है। किसी ने अपना जिगर का टुकड़ा खो दिया है तो किसी का इस हादसे ने सुहाग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
फोन ने बचाई नीटू की जान
टमाटर लेकर गया चौथा युवक नीटू इस हादसे में बच गया। टायर पंक्चर होने के बाद टायर बदला जा रहा था। इस दौरान नीटू को गांव से ही उसके भाई का फोन आया। कयास लगाए जा रहे हैं कि सड़क किनारे गाड़ियों की आवाज होने के चलते वह फोन सुनने के लिए थोड़ा दूर निकल गया। इसी वक्त यह हादसा हुआ, जिससे उसके तीन साथियों की जान चली गई। नीटू गहरे सदमे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed