फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

सतौन-पांवटा में हुए सड़क हादसे, दो की मौत

Mon, 26 Oct 2020 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब/ सतौन (सिरमौर)। पांवटा और शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पांवटा शहर के शमशेरपुर में सोमवार सुबह कूड़ा फेंकने जा रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तारी बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, शिलाई के तहत च्योट में रविवार रात को एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड-5 शमशेरपुर निवासी आकाश दिनकर (20) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को सुबह उनकी दादी ओमवती (75) पत्नी स्व. गंगा प्रसाद दिनकर घर से कूड़ेदान में कूड़ा डालने गई थी। शमशेरपुर में वापस आते हुए बद्रीपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी दादी सड़क पर गिर गई। बाइक चालक कामेश कुमार भी बाइक समेत गिर गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। आकाश और पड़ोसी कुलदीप शर्मा ने घायल बुजुर्ग महिला को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया जबकि कुछ देर बाद घायल बाइक चालक कामेश को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद घायल बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पांवटा थाने से मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, रविवार रात को गुलाब सिंह (40) अपने मामा के पास आया था। युवक रात को नौ बजे के करीब जाखना से अपने घर च्योग को निकला। जाखना रेस्ट हाउस के समीप युवक की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर लगभग 800 फीट नीचे गिरकर कांडो संपर्क सड़क पर पहुंच गई। कार में केवल गुलाब सिंह ही मौजूद था। साथ लगते घर के लोगों ने कार के गिरने की आवाज सुनी तो वह घटना स्थल की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कुलदीप शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को गुलाब सिंह 100 मीटर पहले गिरा मिला। रात को ही उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed