{"_id":"5f0f44e88ebc3e63ca4d9f34","slug":"crime-nahan-news-sml3384986169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में बहे भाजपा नेता का चौथे दिन भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में बहे भाजपा नेता का चौथे दिन भी सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा टोंस नदी के तेज बहाव में रविवार को बहे शिलाई के प्रतिष्ठित व्यापारी व शिलाई भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र नेगी का चौथे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। महेंद्र सिंह बेला पंचायत के पूर्व प्रधान हीरा सिंह और पूर्व महिला प्रधान नाजरो देवी का बेटा है जो शिलाई में दुकानदारी करता था।
बीते रविवार को महेंद्र शिलाई से बेला पंचायत के गांव फोराड़ में एक शादी में शामिल होने गया था और बाद में दोपहर गांव के नजदीक टोंस नदी पर अपने कुछ साथियों सहित नहाने गए थे जो पानी के तेज बहाव में बह गया। इसके बाद नदी में सर्च आपरेशन जारी है। आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, गोताखोर, पुलिस और ग्रामीण नदी के दोनों छोर व नदी में तलाशी करते रहे लेकिन महेंद्र का कोई पता नहीं चल पाया।
एसडीएम शिलाई की उपस्थिति में यह खोज अभियान चला। मंगलवार और बुधवार को भी पुलिस, ग्रामीण और गोताखोरों का सर्च अभियान जारी रहा, मगर लापता का कोई सुराग नहीं लग पाया है। शिलाई थाना प्रभारी मस्तराम ने बताया कि खोज अभियान जारी है। गांव के लोग भी लगातार तलाशी में जुटे हुए हैं। नदी में सिल्ट होने के कारण भी शव को ढूंढने में परेशानी हो रही है। आशंका यह भी जाहिर की जा रही है कि महेंद्र का भारी शरीर होने के कारण कहीं शव चट्टानों के बीच या नदी के गहरे कुंड में फंसा हो सकता है।
विज्ञापन
.............