{"_id":"615de9ca8ebc3e05e62198bf","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml386366911","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से सात पेटी शराब और एक पेटी बीयर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से सात पेटी शराब और एक पेटी बीयर बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह(सिरमौर) उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले नाया पंजोड़ में एक दुकानदार से भारी मात्रा में शराब और प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया गया है। पुलिस उप अधीक्षक संगड़ाह शक्ति सिंह की अगुवाई में एसआईयू टीम ने कार्रवाई करते हुए सात पेटी देसी शराब, एक पेटी बियर पकड़ी।
इसके अलावा 50 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग डिस्पोजल गिलास, प्लेट और चम्मच और 23 किलोग्राम थर्माकोल की प्लेटें बरामद की। डीएसपी शक्ति सिंह ने दुकानदार से शराब और प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद करने की पुष्टि की है।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्मोकोल से बनी वस्तुओं का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दें। यदि किसी के पास प्लास्टिक एवं थर्मोकोल से बनी वस्तुओं को बरामद किया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।