{"_id":"614f739b8ebc3e4aff130400","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml385159866","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन के बाजारों से हटाया अतिक्रमण, दोषियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन के बाजारों से हटाया अतिक्रमण, दोषियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
नाहन बाजार में अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण करते नप अधिकारी एवं अन्य।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। शहर के बाजारों में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को नगर परिषद ने लंबे समय बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपना-अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। कई जगह नगर परिषद ने रास्तों से भी अतिक्रमण हटाया।
शनिवार को नगर परिषद के कार्यवाहक सफाई निरीक्षक सुलेमान के नेतृत्व में पुलिस को साथ लेकर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने शहर के गुन्नूघाट से भीतर की ओर बाजार से कार्रवाई शुरू की। इसके बाद टीम ने दिल्ली गेट, बड़ा चौक, छोटा चौक से लेकर बस स्टेंड के एमईएस मंदिर तक कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि, इस दौरान दुकानदारों के चालान तो नहीं काटे गए लेकिन उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही रास्तों से सामान को हटाकर दुकान के बीच पहुंचाया।
इस मौके पर कई दुकानदारों को हिदायत दी गई कि यदि फिर से दुकान का सामान रास्तों पर सजाया तो इसे जब्त किया जाएगा। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि फिर से दुकानों के बाहर सामान सजाया तो सामान को जब्त करने के साथ-साथ चालान काटे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि नाहन शहर के बाजार पहले ही काफी तंग हैं।
विज्ञापन
वहीं, दुकानदार अपनी दुकानों का सामान रास्तों पर सजा रहे हैं। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है बल्कि अतिक्रमण से बाजार भी पूरी तरह सिकुड़ रहे हैं। दिल्ली गेट से लेकर बड़ा चौक, छोटा चौक, बस स्टेंड और गुन्नूघाट आदि बाजारों में अतिक्रमण के चलते पैदल चलने के लिए भी रास्ता कम पड़ रहा है। ऐसे दुकानदारों को कई बार चेतावनी भी दी जाती रही है लेकिन कई बार दुकानदार चेतावनी की भी परवाह नहीं कर रहे। ऐसे में नगर परिषद ने यह कार्रवाई अमल में लाई।
सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि नगर परिषद ने पुलिस कर्मियों को साथ लेकर पूरे बाजार का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पूरे बाजार से सामान हटाया गया है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी जारी की गई है। यदि फिर भी दुकानदार नहीं मानेंगे तो उनके चालान काटकर सामान भी जब्त किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी।