फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

विवाहिता ने पति पर जड़ा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Wed, 22 Sep 2021 12:17 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत बीते सप्ताह एक दंपती की ओर से जहरीला पदार्थ खाए जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। महिला ने अपने पति पर ही आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रेणुका थाने में मामला दर्ज करवाया है। रेणुका पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कसोगा निवासी मनीषा देवी (19) ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि मई 2021 को तपेंद्र सिंह के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था। शादी के दो माह बाद से ही उसका पति इसके साथ शराब पीकर मारपीट और मायके जाने से रोकता था। 11 सितंबर को सांप के काटने के कारण इलाज के लिए वह अपने मायके खालाक्यार आ गई। इसके बाद पति ने फोन करके उसे मारने की धमकी दी। 14 सितंबर के दिन उसका पति खालाक्यार आया। साथ में जहरीली दवा की एक शीशी भी अपने साथ लाया। मायके में आकर वह दवा पीकर उसे फंसाने की कोशिश करने लगा। पति की इस हरकत से परेशान होकर आत्महत्या करने की नियत से उसने भी बोतल में बची हुई दवा को खा लिया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने पति से शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान हो चुकी है। रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed