{"_id":"61377b7f8ebc3eb6fa77287c","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3830323108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई लेने के बहाने ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राई लेने के बहाने ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ खरीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पांवटा साहिब के तहत एक वाहन एजेंसी से शातिर की ओर से ट्राई लेने के बहाने एक ट्रैक्टर चोरी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस को साैंपी शिकायत में एजेंसी के सेल्जमैन महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश के शामली निवासी सुमित चौहान अपने दो स्थानीय साथियों के साथ एजेंसी में पहुंचा। इस बीच एक ट्रैक्टर पसंद आने के बाद सुमित ने सेल्जमैन को आधार और पैन कार्ड सौंपते हुए ट्रैक्टर की ट्राई लेने की गुजारिश की।
इसके बाद ट्राई लेने के बहाने आरोपी ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद अपने स्तर पर उसने आरोपी सहित चोरी हुए ट्रैक्टर को खोजने के भरसक प्रयास किए लेकिन मगर वापस नहीं मिला। इसके बाद सेल्जमैन महेंद्र सिंह ने पांवटा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।
-----------