फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

ब्लैकमेल कर दुकानदार करता रहा युवती का दुष्कर्म

Tue, 31 Aug 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि तीन माह पहले वह एक दुकान में काम करती थी। एक दिन सुबह सात बजे ही आरोपी ने दुकान का सामान लगाने बुला लिया।
विज्ञापन

बारिश होने की वजह से दुकान का सामान अंदर ही था। आरोपी ने भीतर से सामान लाने को कहा। जैसी ही वह भीतर गई आरोपी ने पीछे से आकर पकड़ लिया और जबरन गलत काम किया। इसके बाद वह परिजनों और उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। इससे परेशान होकर एक माह पहले उसने काम छोड़ दिया। अब आरोपी रिकॉर्ड की गई बातें सबको सुनाने के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 21 जुलाई को भी जबरदस्ती की। 28 जुलाई नशाकर उसे धमकाने आरोपी घर तक पहुंच गया। पहले तो डर से सहमी युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन पीड़िता घर में हर समय गुमसुम रहने लगी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने इस बारे में पूछा तो पूरी बता दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दुकानदार संजय मल्होत्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed