{"_id":"610a9f848ebc3e88c93debd9","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3792281152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में शराब पीने वाले जेई और कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में शराब पीने वाले जेई और कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब जल शक्ति विभाग में कार्यरत एक अधिकारी और आउटसोर्स कर्मचारी की कार्यालय में शराब पीने की वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।
गौरतलब है कि जलशक्ति विभाग के कार्यालय में शराब पीने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें कहा जा रहा था कि जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब के कार्यालय में ही बैठकर एक कनिष्ठ अभियंता और एक आउटसोर्स कर्मचारी शराब पी रहे थे। उसी दौरान किसी ने चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल भी कर दिया गया।
विभाग के उच्च अधिकारियों तक इसकी सूचना पहुंच गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने फिलहाल दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब जगबीर वर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों ही अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। इसमें आगे की कार्रवाई जांच होने के बाद की जाएगी।