{"_id":"60f2e6ae8ebc3e87d0310520","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3772191112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात कर रही युवती से छीना मोबाइल, बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात कर रही युवती से छीना मोबाइल, बदमाश दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब मुख्य बाजार में शनिवार सुबह मोबाइल झपटमारी (स्नेचिंग) की वारदात पेश आई। बैंच पर बैठी युवती से बदमाश ने बातचीत करते समय ही मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देनेे के बाद आरोपी गलियों में तेजी से भाग निकला।
इस बीच लोगों ने उसका पीछा कर धुनाई कर दी। इसके बाद पांवटा पुलिस थाना टीम के हवाले कर दिया। झपटमारी की इस वारदात के बाद युवती बेहद डरी सहमी हुई है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी मोबाइल छीनने की वारदात है। दोनों ही मामलों में स्थानीय जनता की मुस्तैदी से बदमाश दबोचे गए हैं।
जानकारी के अनुसार पांवटा की फूलपुर क्षेत्र की युवती मुख्य बाजार में मस्जिद गली से कुछ दूरी पर स्थित मिनी बस स्टैंड पर बैंच पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी। इस बीच एक बदमाश ने अकेली बैठी युवती से मोबाइल छीन लिया। लड़की चिल्लाते हुए पीछे भागने लगी। इस बीच आसपास के लोगों और दुकानदारों ने भी युवक का पीछा किया लेकिन युवक काफी तेजी से मुख्य बाजार से बाईपास की तरफ भागा। इसी बीच कुछ लोगों ने दोपहिया वाहन एवं दौड़ कर उसका पीछा किया और दबोच लिया जहां लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ लोगों ने बदमाश को छुड़ाया और पांवटा पुलिस को सूचित कर दिया। आरोपी की पहचान कालूराम निवासी अंबोया के तौर पर हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। इससे पहले विश्वकर्मा चौक पर एक युवती से मोबाइल छीनने का वारदात हुई थी। उधर, डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने पुष्टि की है। युवती के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
...