{"_id":"60ec4a4a8ebc3ecccc2907e5","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3766318165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री के भाई के घर से नकदी और लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री के भाई के घर से नकदी और लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पुरुवाला के अमरगढ़ गांव में बदमाशों ने शातिराना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के भाई बहादुर सिंह के घर से बदमाश नकदी और गहनों से भरा संदूक ले उड़े। शिकायत मिलने पर एसपी सिरमौर डॉ. केसी शर्मा, डीएसपी पांवटा बीर बहादुर और माजरा थाना प्रभारी राजेश पॉल की टीम ने मामले की जांच शुरू की कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को अज्ञात बदमाशों ने पुरुवाला पंचायत के ग्राम अमरगढ़ में चोरी की वारदात हुई। प्रदेश के ऊर्जा के भाई बहादुर सिंह (67) निवासी गांव अमरगढ़ डाकघर पुरुवाला पांवटा साहिब ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है कि11 जुलाई को परिवार के सदस्य घर पर ही थे। इनकी बहन प्रितो देवी कल घर आई थी। सोने से पहले 12.30 और एक बजे के बीच परिवार के सदस्य बहन प्रितों के साथ बरामदे में बैठकर बातचीत करते रहे थे।
बहादुर सिंह ने कहा कि वह बाहर बरामदा में चारपाई लगा कर सो गया। पत्नी और बहन बरामदा के साथ ही कमरे में सो गए। तीनों बेटे अपने-अपने कमरे में बच्चों सहित सो गए। सुबह करीब छह बजे को शिकायतकर्ता की पत्नी उठी। इस बीच देखा कि कमरे में पेटी के ऊपर रखी बछोटी संदूक गायब थी जिसमें ताला लगा था और उसकी चाबी इनके पास ही थी।
विज्ञापन
रात को कोई बदमाश संदूक को उठाकर ले गया। संदूक में करीब 95 हजार रुपये नकद, एक सोने की तीन तोले की चैन, दो जोड़ी बालियां, दो अंगुठियां सोना, दो तबितियां सोना, चार जोड़ी पैरों की पायल चांदी रखी हुई थी।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर माजरा थाना प्रभारी
इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।