{"_id":"608847968ebc3e8d35341e5d","slug":"crime-in-ponta-nahan-news-sml3687313167","type":"story","status":"publish","title_hn":"432 चालान काट कर वसूला 1.52 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
432 चालान काट कर वसूला 1.52 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों ने संयुक्त कार्रवाई करके भारी भरकम जुर्माना वसूला है। पुलिस टीमों ने यातायात नियमों के उल्लंघन, अवैध खनन, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसते हुए कुल 432 चालान काट कर 1,52,200 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
उपमंडल पांवटा थाना के तहत आने वाले पुरुवाला, माजरा, पांवटा और शिलाई थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 293 चालान काट कर 41200 रुपये का जुर्माना वसूल किया। जबकि बिना मास्क के घूम रहे 87 लोगों के चालान कर 46000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले 40 लोगों का चालान कर 4000 रुपये का जुर्माना वसूला।
जबकि पुरुवाला और माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन के 12 चालान कर 61000 का जुर्माना वसूला। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन, अवैध खनन, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसते हुए कुल 432 चालान काट कर 1,52,200 रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
----------