{"_id":"69930560114c7078e402ed02","slug":"cricket-pratiyogita-in-ponta-naga-parisad-maidan-nahan-news-c-177-1-ssml1030-172092-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 30वीं वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट कप को नगर परिषद मैदान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 30वीं वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट कप को नगर परिषद मैदान तैयार
विज्ञापन
नगर परिषद पांवटा साहिब खेल मैदान को उत्तर भारत खेल प्रतियोगिता के लिए तैयार करते हुए l संवाद
18 मार्च को कुरुक्षेत्र टीम और विकासनगर में होगा प्रारंभिक क्रिकेट मुकाबला
इस बार उत्तर भारत की और स्थानीय जिले की कुल 24 टीमें एक ही पूल में
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 18 फरवरी से नगर परिषद खेल मैदान में 30वीं वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो रही है। प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान की दशा सुधार दी गई है। इस बार उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों तथा जिले की टीमें सभी एक ही पूल में होगी। शुरुआती मैच कुरुक्षेत्र और विकासनगर टीम के बीच होगा।
शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब पांवटा साहिब अध्यक्ष मधुकर डोगरी व संजीव बब्बू ने बताया कि धार्मिक आयोजन के बाद बारिश हो गई थी। इस दौरान टैंट हटाने के दौरान भारी वाहन गीले मैदान में चलने से मैदान व पिच को काफी क्षति पहुंची थी। करीब एक सप्ताह से लगातार मैदान समतल करने और बेहतर पिच तैयार करने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए स्पोर्ट्स क्लब , नगर परिषद पांवटा और विभिन्न विभागों से भी सहयोग मिल रहा है।
मधुकर डोगरी ने बताया कि बताया कि इस बार सभी टीमें एक ही पूल में रहेंगी। पहले प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न प्रदेशों की टीमों के अलग एक पूल में तथा सिरमौर की टीमें दूसरे पूल में रहती थीं। सिरमौर पूल से केवल दो टीमें विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य पूल में प्रवेश मिलता था, लेकिन इस बार होली मेला व विभिन्न कार्यक्रमों के चलते प्रतियोगिता आयोजन को समय कम रहेगा। इसलिए इस बार आयोजन समिति ने फैसला लिया है कि सभी टीमें एक ही पूल में रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम बार करीब 24 टीमें रखी जा रहीं हैं। प्रथम मैच 18 फरवरी को हरियाणा की कुरुक्षेत्र तथा उत्तराखंड की विकासनगर टीम के बीच होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि युवा नेता अवनीत सिंह लांबा होंगे। विशिष्ट अतिथि एनपीएस नारंग, गुरदीप सिंह गैरी व अंशुल गोयल विशेषरूप से मौजूद रहेंगे।
संवाद