{"_id":"5faad6838ebc3e9bd91ab391","slug":"crackers-nahan-news-sml3511667115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन पटाखों की मनेगी दिवाली, सामान्य पटाखे जलाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन पटाखों की मनेगी दिवाली, सामान्य पटाखे जलाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। इस बार सामान्य नहीं ग्रीन पटाखों की दिवाली मनेगी। सामान्य पटाखों से दोगुनी कीमत पर मिलने वाले ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण रहित हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद प्रदेश सरकार के आदेशों पर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी इंतजाम में जुट गया है।
हालांकि नाहन शहर में सामान्य पटाखों की बिक्री होगी या नहीं। इस पर संशय है। चूंकि, जिला प्रशासन ने कई पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किए हैं। चौगान मैदान में स्टाल लगाने को लेकर प्लॉट की आवंटन प्रक्रिया भी अमल में लाई जा चुकी है। इसी बीच एनजीटी के आदेशों के बाद अब चौगान में सामान्य पटाखों के स्टाल लगाए जाने पर भी असमंजस बन गया है।
बता दें कि अकेले नाहन शहर में दिवाली के समय पटाखों का डेढ़ से दो करोड़ रुपये का कारोबार होता है। कोरोना महामारी के बीच इस बार पटाखों का उत्पादन भी कम मात्रा में किया गया है। वहीं ग्रीन पटाखों का स्टाक भी काफी कम है। बहरहाल, एनजीटी के आदेशों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग फरमानों को लागू कराने के इंतजाम में जुट गया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि एनजीटी के आदेश मिले हैं। इसके अनुसार ही व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखे दो घंटे जलाए जा सकते हैं। सामान्य पटाखे जलाने पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
........
नाहन में दो करोड़ का होता था कारोबार
उधर, पटाखा कारोबारी अंजुमन शेख ने बताया कि नाहन शहर में हर साल पटाखों की बिक्री से दो करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस बार कोरोना काल के बीच पटाखों का निर्माण कम ही किया गया है। वहीं, ग्रीन पटाखे भी काफी कम मात्रा में उपलब्ध हैं। ग्रीन पटाखों की कीमत सामान्य पटाखों से दोगुना अधिक है।
............